पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा किसान संगठन का आरोप, चने की चोरी पकड़ी तो मारपीट कर दर्ज कराया झूठा प्रकरण

युवा किसान संगठन का आरोप, चने की चोरी पकड़ी तो मारपीट कर दर्ज कराया झूठा प्रकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार शाम को मंडी में चने की बोरियों को गिनने को लेकर हुई मारपीट में घायल हुए किसान के पक्ष में बुधवार को युवा किसान संगठन ने संयुक्त कलेक्टर प्रियंका गोयल को ज्ञापन दिया।

हरदा युवा किसान संगठन के नरेंद्र जाट ने बताया देवास निवासी किसान धर्मेंद्र पिता मोहनलाल मंडी में नीमगांव सोसाइटी में सोमवार को चना बेचने था। जाट ने आरोप लगाया समिति प्रबंधक व उनके कर्मचारियों द्वारा चने की बोरियां चाेरी की जा रही थी। जिसे वहां मौजूद किसान राहुल पटेल ने पकड़ लिया। इसके बाद समिति प्रबंधक सुरेश विश्नोई व उनके कर्मचारियों ने किसान से मारपीट कर धमकाया। थाने में उनके खिलाफ मारपीट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।

संगठन ने कहा चोरी पकडा़ने से गुस्साए समिति प्रबंधक ने किसानों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। लेकिन समिति प्रबंधक व उनके कर्मचारियों द्वारा की मारपीट से घायल किसान की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उनसे आवेदन लिए तीन दिन बीत गए लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। संगठन ने कहा पुलिस प्रशासन की एक पक्षीय कार्रवाई से किसानों में नाराजी है। सहकारी समिति कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे वे मंडी में किसानों से चना लूट रहे हैं। संगठन ने कहा पुलिस प्रशासन ने मामला खारिज नहीं किया तो किसान हित में आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देते समय इश्ताक खान, मुकेश विश्वकर्मा, रामभरोस श्रीवास आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...