हरदा| संत शिरोमणि रविदास समाज संघ जिला विदिशा मप्र के तत्वावधान में रविदासिया वंशीय समाज का 5वां अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 27 मई को विदिशा में होगा। संभागीय सचिव आरडी दिलारे ने बताया कार्यक्रम रेलवे स्टेशन के पास सुबह 10 बजे से जातोरी गार्डन में होगा।