31 मई तक जमा होंगे स्कॉलरशिप के आवेदन
हरदा| केंद्र द्वारा प्रायोजित और मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दी जाने वाली सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप के नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 31 मई तक अपने आवेदन एमएचआरडी को भेज सकते हैं। वहीं जिन छात्रों ने अब तक नवीनीकरण आवेदन नहीं किया है उन्हें 25 मई तक अपना ऑफलाइन आवेदन देना होगा।