पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मियों को बांटे परिचय पत्र

सफाई कर्मियों को बांटे परिचय पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को बुधवार को अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने परिचय पत्र बांटे। नपाध्यक्ष कक्ष में परिचय पत्र बांटते हुए श्री जैन ने कहा इससे सफाई कर्मियों को कहीं परेशानी नहीं आएगी। काम के दौरान यदि किसी प्रकार की जरूरत होगी तो वे अपना परिचय पत्र दिखाकर पहचान बता सकेंगे। उन्होंने कहा इससे नपा को भी यह मालूम रहेगा कि उनका कौन सा कर्मचारी कहां रहता है। शहर के जिस क्षेत्र में इमरजेंसी होगी, वहां पर नजदीकी क्षेत्र के सफाई कर्मी को सूचना देकर बुलाया जा सकेगा। कार्ड वितरण के दौरान अनेक पार्षद व कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...