हरदा| मारवाड़ी महिला मंडल गर्मी की छुट्टियों में 6 दिवसीय समर कैंप का आयोजन कर रहीं हैं। आयोजन से जुड़ी समाजसेविका उषा गोयल ने बताया समर कैंप 25 मई तक मारवाड़ी अग्रवाल धर्मशाला में रोज दोपहर 3.30 बजे से 6 बजे तक रहेगा। इसमें योगा, कैलीग्राफी, करसिव राइिटंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेपर वर्क, लमासा, क्ले वर्क, कागज से लिफाफे बनाना और आइस्क्रीम बनाने की घरेलू सरल विधियां सिखाई जाएंगी। गोयल ने बताया कि महिलाओं के लिए कई प्रकार की हेयर स्टाइल, साड़ी ड्रेपिंग, सेल्फ मेकअप तथा ब्लाउज लंहगों की सिलाई भी सिखाई जाएगी।
उन्होंने इसमें महिलाओं व युवतियों से शामिल होकर लाभ लेने का आग्रह किया है।