हरदा| अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में मप्र लिपिक कर्मचारी संघ सोमवार को शहर के मुख्य मार्गों से वाहन रैली निकालेगा। इसमें सभी विभागों के लिपिक शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष एसके शुक्ला ने बताया मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, राजस्व कर्मचारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ सहित 6 बड़े कर्मचारी संघों के आह्वान पर जिला स्तर पर यह आयोजन रखा है। श्री शुक्ला ने बताया रैली कृषि उपज मंडी स्थित पंप पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा आरती के बाद 5.30 बजे शुरू होगी। यहां से कलेक्टर ऑफिस, बायपास हनुमान मंदिर होते हुए सरकारी कॉलेज के बाजू में काली मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।