खेड़ीपुरा क्षेत्र से शनिवार शाम को एक तीन साल की बालिका घर के सामने से खेलते-खेलते अचानक गुम हो गई। शहर कोतवाली व चौकी की पुलिस बालिका का पता लगाने में जुटी है। टीआई प्रमेंद्र कुमार ने बताया रामविलास की तीन वर्षीय पुत्री बिन्ना घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह नहीं मिली तो परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कोतवाली व बैरागढ़ चौकी की पुलिस टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सहित आसपास के थानों में भी तलाश की, लेकिन बालिका का कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस बालिका को ढूंढने का प्रयास कर रही है।