हरदा| नार्मदीय ब्राह्मण समाज का सामान्य तथा पुनर्विवाह के लिए युवक-युवती परिचय सम्मेलन खेड़ीपुरा स्थित नार्मदीय समाज की धर्मशाला में 27 मई को सुबह 9 बजे से होगा। कार्यक्रम के संयोजक मदनमोहन शकरगाए ने बताया इसमें सामान्य युवक-युवतियां के परिचय होंगे। साथ ही पुनर्विवाह, विधवा, परित्यक्ता के बारे में मंच से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया।