पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेहरू पार्क में लगवाई खेल सामग्री, फव्वारा शुरू

नेहरू पार्क में लगवाई खेल सामग्री, फव्वारा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के एकमात्र विकसित नेहरू पार्क में नपा ने रविवार को बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल सामग्री लगवाई। नया फव्वारा भी शुरू किया। जिससे यहां परिवार के साथ आने वाले बच्चे इसका आनंद लेकर मौज मस्ती कर सकें। बीते माह ही नपा ने नई खेल सामग्री लगवाई थी, लेकिन यह एक माह में ही टूट गईं थीं। जिसे ठेकेदार से दोबारा बुलाकर नया सामान लगवाया।

इन दिनों गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। इस कारण पार्क में रोज सुबह-शाम तफरीह करने आने वालों के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे भी सैर सपाटे व मनोरंजन के लिए आते हैं। बच्चों की मौज-मस्ती के लिए नपा ने पिछले माह व्यायाम करने तथा अन्य मनोरंजन के कई नए उपकरण लगवाए थे। लेकिन इन पर बड़े युवाओं के बैठने व इन्हें ठीक से नहीं लगाने के कारण वे एक माह भी नहीं चल सके। इस कारण बच्चे मायूस होकर लौटने लगे थे। नपा ने ठेकेदार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दूसरी खेप भेजकर नया सामान रविवार को लगवाया। वहीं पार्क में एक नया फव्वारा भी शुरू किया। पहले पार्क में एक ही फव्वारा था। हालांकि दूसरा फव्वारा छोटा है।

बच्चों के लिए सुविधा

एक माह पहले लगाए थे उपकरण, टूटे तो ठेकेदार से बुलाए दूसरे, एक नया फव्वारा भी लगा

इसी सप्ताह दौड़ेगी ट्रेन

पार्क में दो साल पहले नपा ने करीब 11 लाख रुपए खर्च कर बच्चों के लिए नई ट्रेन खरीदी। पटरियां भी बदली गई। लेकिन बीते साल भी ट्रेन गर्मी में ज्यादातर बंद रही। इस साल भी अभी तक यह बंद है। इस कारण ट्रेन को चलाने वाली मोटर में कोई तकनीकी खामी बताई जाती है। नपा ने बताया 2-3 दिन में ट्रेन चालू हो जाएगी। जिससे बच्चे इसके सफर का आनंद ले सकेंगे। मालूम हो कि कांग्रेस ने ट्रेन बंद होने के विरोध में बच्चों को हाथ ठेले पर बैठाकर पटरी के किनारे ठेला चलाया था। नपा उपाध्यक्ष दीपक शर्मा को भी बच्चों ने खिलाैना गाड़ी भेंट की थी।

हरदा। पार्क में लगी नई सामग्री का निरीक्षण करते नपाध्यक्ष व अन्य।

बीते माह नपा के उद्यान व पार्क में बच्चों तथा अन्य लोगों के लिए नई मनोरंजन व कसरत की सामग्री लगवाई थी। पार्क की सामग्री टूटने से ठेकेदार से दोबारा नई बुलाकर लगवाई। एक फव्वारा शुरू किया। ट्रेन 2-3 दिन में चालू हो जाएगी। -सुरेंद्र जैन, नपाध्यक्ष, नपा हरदा

खबरें और भी हैं...