पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भांजे को पीटने से रोका तो जीजा ने साले को मारा चाकू

भांजे को पीटने से रोका तो जीजा ने साले को मारा चाकू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रान्याखेड़ी में शादी समारोह के दौरान भांजे की पिटाई करने से जीजा को रोका तो गुस्साए जीजा ने साले पर चाकू से हमला कर दिया। साले के पेट में चोटें आईं हैं। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया शनिवार को रान्याखेड़ी में अखिलेश पिता गोमा कोरकू के यहां शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान अखिलेश ने भांजे गोलू की पिटाई करने से जीजा श्याम कोरकू रोका। इससे नाराज जीजा श्याम ने साले अखिलेश को पेट में चाकू मार दिया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी जीजा पर केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...