हरदा| सरकारी अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर सोमवार लगेगा। इसमें युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य रक्तदान करेंगे। शिविर का आयोजन जन कल्याण सेवा सेन समिति ने किया है। समिति के लालू श्रीवास और मुकेश निकुम ने बताया अस्पताल में ज्यादातर आने वाले लोगों में गरीब और जरूरतमंद होते हैं। इसके अलावा थैलेसीमिया के मरीजों को भी एक निश्चित समय के बाद खून की जरूरत पड़ती है। ऐसे में 18 से 40 साल की उम्र के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर समय समय पर रक्तदान करना चाहिए। जिससे जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाई जा सके।