कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई घायल
कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई घायल
हरदा| इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास कार ने सामने से आ रही बाइक काे टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो भाई घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया हंडिया थाने के ऊवां निवासी विजय और भाई अर्जुन पिता सुरेश बाइक से हरदा आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कार ने हाईवे पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी। उनके सिर, हाथ व पैर में चोटें आईं हैं।