जगदीश पटेल पुन: बने भाकिसं के अध्यक्ष
हरदा| भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया का किसान सम्मेलन रविवार को देवतलाब में हुआ। इसमें तहसील कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान कायागांव निवासी जगदीश पटेल को पुन: तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही रामेश्वर कापड़िया को तहसील मंत्री, अजय पटेल एवं अतुल तिवारी को उपाध्यक्ष, बालकृष्ण गुर्जर हीरापुर को युवा किसान वाहिनी का तहसील संयोजक बनाया। सम्मेलन में प्रांतीय महामंत्री चंद्रकांत गौर, प्रांतीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भांबू, जिला अध्यक्ष आनंदराम किरार व जिला मंत्री भगवान दास गौर सहित अन्य मौजूद थे।