हम छू लेंगे आसमान का प्रसारण आज से
भास्कर संवाददाता| हरदा
मप्र स्कूल शिक्षा विभाग 21 से 30 मई तक 12वीं में 70 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों के लिए हम छू लेंगे आसमां कार्यक्रम चलाया जाएगा। 21 मई को स्कूलों में सुबह 10 से 11:30 बजे तक आकाशवाणी पर सीएम का संबोधन होगा, जिसमें विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाएगी।
आज आतंकवाद विरोधी शपथ लेंगे अधिकारी-कर्मचारी
भास्कर संवाददाता| हरदा
आतंकवाद विरोधी दिवस सोमवार को मनेगा। इस दिन सुबह 11 बजे अधिकारी-कर्मचारी आतंकवाद विरोधी शपथ लेंगे। अपर कलेक्टर बीएल कोचले ने बताया इस दिन आतंकवाद के विरोध में वाद-विवाद, परिचर्चाएं, सेमीनार भी आयोजित किए जाएंगे।