अभा जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक आज
हरदा| अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की प्रादेशिक सभा की त्रैमासिक बैठक आज नेमावर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में होगी। इसमें नए पदाधिकारी पद की शपथ लेंगे। समारोह में महासभा के राष्ट्रीय प्रधान रविशंकर शर्मा शामिल होंगे। समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने बताया बैठक 10 बजे से शुरू होगी। इसमें सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से शामिल होने का आग्रह किया है।