माहेश्वरी महिला मंडल ने की पैदल नर्मदा यात्रा
हरदा| पुरुषोत्तम मास के मौके पर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा पैदल नर्मदा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें महिला मंडल की टीम और पुरुष भी शामिल हुए। नर्मदा स्नान दर्शन और पूजन के लिए हरदा से शनिवार रविवार की रात करीब 11.30 बजे 30 महिलाएं व पुरुष भजन गाते हुए रविवार सुबह 5 बजे रेवा तट नेमावर पहुंचे। टीम में महिला मंडल अध्यक्ष नीता सोमानी, सचिव रजनी बजाज, रेखा मोहता शामिल थीं।