पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांति का संदेश लेकर बालिकाओं ने निकाली शोभायात्रा

शांति का संदेश लेकर बालिकाओं ने निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा। प्रज्ञा पुराण से पहले शहर में निकली शोभायात्रा

पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण शुरू, 24 को होंगे निशुल्क विवाह

भास्कर संवाददाता | हरदा

गायत्री शक्ति पीठ में रविवार से पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण शुरू हुई। इसके पहले शहर में शांति का संदेश लेकर बालिकाओं ने शोभायात्रा निकाली। इसमें बालिका सिर पर कलश लेकर निकली। शोभायात्रा इंदौर रोड स्थित मंदिर से शुरू हुई, जो बायपास चौराहा से वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं। आयोजन से जुड़े गणेश प्रसाद आंजने ने बताया मंदिर में रोज सुबह 8 से 10 बजे तक पंचकुंडीय यज्ञ व संस्कार होंगे। दोपहर में 3 से 6 बजे तक प्रज्ञा पुराण होगी। उन्होंने बताया इसी बीच 23 मई को दीप यज्ञ होगा, इसमें 521 दीपों से महाआरती होगी। इसके अगले दिन पूर्णाहुति होगी। इसके बाद शाम को निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...