पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा: ग्वालों ने फोड़ी माखन की हांडी, आज होगा रुक्मणि विवाह

भागवत कथा: ग्वालों ने फोड़ी माखन की हांडी, आज होगा रुक्मणि विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बायपास रोड स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में चल रही श्रीमद भागवत कथा में रविवार को पंडित कृष्णचंद्र शास्त्री ने संगीत की धुन पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने छोटे-छोटे प्रसंग कहानियों व उदाहरण के माध्यम से श्रोताओं को सुनाए। इस दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने ग्वालों का वेश धारण किया। उन्होंने श्रीकृष्ण के साथ मिलकर माखन मिश्री की हांडी फोड़ी।

आयोजक परिवार के वरिष्ठ सदस्य बीपी तिवारी ने बताया सोमवार को कथा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि का विवाह होगा। वृंदावन के कलाकार पारंपरिक परिधान धारण कर मयूर नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा भी भागवत कथा के अन्य प्रसंगों को वे झांकियां की मदद से श्रोताओं को सामने पेश करेंगे। कथा का समापन 22 मई को पूर्णाहुति व प्रसादी वितरण के साथ होगा। रविवार को अवकाश के कारण बड़ी संख्या में श्रोता कथा सुनने आए।

हरदा। भागवत कथा सुनने आए श्रोता।

खबरें और भी हैं...