पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीते साल से 12 हजार हेक्टेयर रकबा कम फिर भी 4 लाख मीट्रिक टन हुई गेहूं खरीदी

बीते साल से 12 हजार हेक्टेयर रकबा कम फिर भी 4 लाख मीट्रिक टन हुई गेहूं खरीदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा। कृषि मंडी में रखा समर्थन मूल्य पर खरीदा हुआ गेहूं।

छह सालों में 2018 में खरीदा गया सबसे अधिक गेहूं

जिले में पिछले पांच सालों में सबसे अधिक गेहूं 2018 में खरीदा गया। इस वर्ष पिछले वर्ष के बारबर गेहूं खरीदा है। हालांकि, रकबा पांच सालों में सबसे कम है। जिले में समर्थन मूल्य पर 2013 में 3,78,606 मीट्रिक टन, 2014 में 3,55,448 मीट्रिक टन, 2015 में 3,91,658 मीट्रिक टन व 2016 में 2,94,463 मीट्रिक टन, 2017 में 4,01,000 मीट्रिक टन गेहूं तथा इस वर्ष 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। हालांकि देर शाम तक खरीदी के अंतिम आंकड़े नहीं आ सके थे।

35500 किसानों को 620 करोड़ का भुगतान

दो माह में जिले में 40 हजार किसानों से 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। इसके एवज में 35500 किसानों को अब तक 620 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। नागरिक आपूर्ति निगम ने सहकारी बैंक को गेहूं खरीदने के लिए अब तक 654 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

खबरें और भी हैं...