बिना टोंटी वाले नलों में की जा रही है वेल्डिंग
बिना टोंटी वाले नलों में की जा रही है वेल्डिंग
हरदा| शहर में लंबे समय से बिना टोंटी के चल रहे नलों से रोज लाखों लीटर पानी बेकार बह रहा है। नगर पालिका ने ऐसे बेकार बहते पानी को बचाने के लिए नलों में टोंटी लगाकर वेेल्डिंग करना शुरू कर दिया है। सीएमओ दिनेश मिश्रा ने बताया गर्मी में शहर में पानी का संकट न रहे, इसलिए शहर में टोंटी रहित नलों को देखने व उनमेें टोंटी लगाकर वेेल्डिंग के लिए टीम बनाई है। मिश्रा ने बताया टीम रोज विभिन्न वार्डों में मशीन लेकर पहुंचती है। इस दौरान जहां बिना टोंटी का नल दिखाई देता है उसमें टोंटी लगाई जाती है।