प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में अधिकतम 25 लाख का ऋण मिलेगा
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में अधिकतम 25 लाख का ऋण मिलेगा
हरदा| प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत बैंक ऋण के लिए पात्र हितग्राहियों के आवेदन मांगे हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वर्गों के स्थानीय निवासी आवेदन की पात्रता रखते हैं। योजना के तहत उद्योग इकाई स्थापना के लिए अधिकतम रुपए 25 लाख तथा सेवा इकाई के लिए अधिकतम 10 लाख रुपए के ऋण प्रकरण बैंक शाखाओं को भेजे जा सकते हैं। योजना के तहत स्वीकृत ऋण राशि का 15 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी अनुदान का लाभ शासन देगा। विस्तृत जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।