पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 विभागों के 300 लिपिक रहे कलमबंद हड़ताल पर

40 विभागों के 300 लिपिक रहे कलमबंद हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा। लिपिकों को समर्थन देने पहुंचे विधायक चर्चा करते हुए।

विभागों में पसरा सन्नाटा जरूरी फाइलें एक से दूसरे टेबल तक नहीं पहुंचीं

भास्कर संवाददाता| हरदा

अपनी 23 मांगों को मनवाने के लिए जिले के 40 विभागों के लिपिक दो दिनी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट के पास टेंट लगाकर कूलर की हवा में हड़ताल कर विरोध जताया। हड़ताल के कारण सभी विभागों में सन्नाटा रहा। जरूरी फाइलें भी एक से दूसरे टेबल तक नहीं पहुंच पाई। मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एसके शुक्ला ने बताया संघ द्वारा वेतन विसंगति दूर करने और रमेशचंद्र शर्मा समिति की अनुशंसाओं को लागू करने की मांग कर रहे हैं। हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को विधायक डॉ. आरके दोगने भी कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा वे इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। इनके अलावा मप्र शिक्षक संघ, राज्य अध्यापक संघ, संविदा सह अध्यापक संघ, मप्र राज पत्रित अधिकारी संघ, मप्र सह संविदा संयुक्त मोर्चा, ग्रामीण कृषि विस्तार संघ, आजाद अध्यापक संघ, शासकीय अध्यापक संघ ने भी समर्थन दिया।

खबरें और भी हैं...