कतिया समाज आज मनाएगा आंबेडकर जयंती
हरदा| डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार को कतिया समाज जोशी कॉलोनी में भागीरथ गुर्जरभोज के निवास पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। आयोजन समिति से जुड़े हुकुम बिल्लोरे ने बताया समाज के लोग माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने और सामाजिक समरसता का संकल्प लिया जाएगा। एनपी पाटनकर ने बताया इस दौरान सामाजिक विकास और कुरीतियों को दूर करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। मुकेश मंडलेकर व सुनील चौरे ने सभी से इसमें शामिल होने का आग्रह किया।