पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वनस्थली एकेडमी में मना वैसाखी उत्सव

वनस्थली एकेडमी में मना वैसाखी उत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| वनस्थली एकेडमी हरदा में बच्चों द्वारा वैसाखी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों व शिक्षकों द्वारा इस अवसर पर एक छोटी झांकी का निर्माण किया गया। बच्चों ने परंपरागत पंजाबी वेशभूषा में विद्यालय में ढोल-नगाड़ों पर नृत्य करके इस पर्व का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीति व्यास ने बच्चों को वैशाखी पर्व को मनाने के पीछे के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्य द्वारा बच्चों को समझाया गया कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है जिसका आधार बिंदु कृषक है। हमें किसानों के द्वारा की गई मेहनत का आदर करना चाहिए व अनाज को कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए। प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि वैसाखी पर्व को मेष संक्रांति भी कहते हैं व यह मुख्यतः उत्तर भारत के कृषक वर्ग का त्यौहार है जो कि रबी की फसल की कटाई के वक्त आनंद उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...