पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कतिया समाज 300 से ज्यादा लोगों का एक मंच पर 18 को करेगा सम्मान

कतिया समाज 300 से ज्यादा लोगों का एक मंच पर 18 को करेगा सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| कतिया समाज के आराध्य वीर आखाजी की जयंती पर 18 अप्रैल को समाज के 300 से ज्यादा युवक-युवतियों, बच्चों व बुजुर्ग, महिलाओं का एक ही मंच से सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह कृषि उपज मंडी परिसर में दोपहर 12 बजे से होगा। आयोजन के सूत्रधार अनिल भवरे ने बताया फाग उत्सव में शामिल गायक कलाकार, राम-जानकी मंदिर में सामूहिक विवाह सम्मेलन के सहयोगी, समाज के आदर्श पालक व सामाजिक मैगजीन से जुड़े लोगों का सम्मान किया जाएगा। खेल, पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा व बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों का भी सम्मान होगा। इधर नई सोच नई चाह महिला मंडल की टीम भी घर-घर जाकर पंपलेट देकर सामाजिक आयोजन में शामिल होने का न्यौता दे रही है।

खबरें और भी हैं...