एक साल में नहीं बन सका 14 लाख का हॉकर्स जोन
हॉकर्स जोन में 65 ओटले बनना हैं, इसमें 20 फीट चौड़ा रास्ता भी होगा
भास्कर संवाददाता| हरदा
नगर पालिका एसबीआई के सामने नाले पर हॉकर्स जोन का निर्माण करा रही है। एक साल में हॉकर्स जोन नहीं बन पाए हैं। इसका लोगों को इंतजार है। जानकारी के मुताबिक 14 लाख रुपए की लागत से बन रहे हॉकर्स जोन में 65 ओटले बनना है। इसमें लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्हें 6 गुणा 8 का ओटला बनाकर दिया जाएगा। इस पर दुकानदार दुकान लगा सकेंगे। इसके अलावा 20 फीट चौड़ा रास्ता भी बनेगा। थाने की ओर की दीवार बनकर तैयार हो गई है। इसके अलावा नाले के ऊपर आरसीसी कराना है, लेकिन कम अटका पड़ा है। 120 मीटर नाले पर हॉकर्स जोन बनाए जा रहे हैं। हॉकर्स जोन में आवागमन के लिए 20 फीट का रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। हॉकर्स जोन के एक ओर थाना व दूसरी ओर मिडिल स्कूल है। सुरक्षा के मद्देनजर थाने की ओर दीवार का निर्माण करा दिया है। लेकिन अब काम रुका हुआ है। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा शीघ्र ही निर्माण पूरा कराया जाएगा।