पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 को टैलेंट शो व 22 को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

21 को टैलेंट शो व 22 को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वब्राह्मण समाज मनाएगा चार दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भास्कर संवाददाता| हरदा

सर्वब्राह्मण समाज भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर चार दिवसीय समारोह आयोजित करेगा। समाज अध्यक्ष चंद्रकांत शुक्ला ने बताया 18 अप्रैल को स्थानीय बड़ा मंदिर में सुबह 8 बजे से भगवान परशुराम का पूजन, अभिषेक एवं महाआरती के बाद कन्या भोज होगा। 20 अप्रैल को महिला संगठन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शाम 4 बजे से फ्लावर डेकोरेशन, मेहंदी, फैंसी ड्रेस, नृत्य प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। 21 को जिला स्तरीय टैलेंट शो का आयोजन मिडिल स्कूल परिसर में शाम साढ़े 5 बजे से होगा। टैलेंट शो प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया इस आयोजन के लिए चयन 15 अप्रैल को हरदा डिग्री कॉलेज में शाम 4 बजे से होंगे। 21 अप्रैल को जिला स्तरीय टैलेंट शो के बाद व्यंजन मेला लगेगा। उन्होंने बताया 22 अप्रैल को शाम 5 बजे से शहर के मिडिल स्कूल परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो मुख्य मार्गों से होती हुई वापस स्कूल पहुंचकर समाप्त होगी। कार्यक्रम संयोजक नीतेश बादर ने बताया यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतिभा सम्मान होगा। उन्होंने सभी विप्र बंधुओं से कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया। कार्यक्रम में लिए समाज के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर समाज के लोगों को आमंत्रण दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...