पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए बच्चों को कर रहे जागरूक
सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर चल रहा है। इसमें उन्हें नृत्य, चित्रकला, खेलकूद सहित अन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान पपेट शो के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता, बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
स्कूल से मिली जानकारी के मुताबिक 2 अप्रैल से शिविर लगाया जा रहा है। इसमें बच्चों के लिए पपेट शो के जरिए बच्चों को लोक व्यवहार की शिक्षा दी जा रही है। स्कूल स्टाफ बच्चों को अपने घर व आसपास सफाई रखने, पानी बचाने की समझाइश भी दे रहा है। उन्हें खेल-खेल में बस्ता विहीन शिक्षा के साथ पारिवारिक परिवेश में स्कूल से जोड़ा जा रहा है। प्राथमिक विभाग के लिए नृत्य, चित्रकला, इंडोर गेम्स के साथ कंम्प्यूटर, स्पोकन इंग्लिश की क्लास संचालित की जा रहीं हैं। इनका सामूहिक प्रदर्शन शुक्रवार को किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्रों को पुरस्कार किया। बच्चों को शास्त्रीय संगीत, चित्रकला का प्रशिक्षण दिया। शिक्षाप्रद कहानी, गीत के माध्यम से नैतिक गुणों एवं प्रार्थना-वंदना के माध्यम से बच्चों में आध्यात्मिक गुणों का विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद दीक्षित, पाली प्रमुख कैलाश पांडेय, शिविर की प्रभारी सरिता गहलोत सहित अन्य मौजूद थे।
पपेट शो से स्वच्छता
ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को दिया जा रहा नृत्य, चित्रकला सहित अन्य विधाओं का प्रशिक्षण
हरदा। प्रशिक्षण के दौरान इंडोर गेम्स खेलते बच्चे।