30 हजार पचास किसानों को मिलेगी 80.50 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि
16 अप्रैल को मिडिल स्कूल पर होगा कार्यक्रम, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग आएंगे
सीएम के समारोह का होगा लाइव प्रसारण
भास्कर संवाददाता| हरदा
जिले में पिछले साल गेहूं बेचने वाले 30 हजार 50 किसानों को सीएम समृद्धि योजना के तहत 200 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए 16 अप्रैल को मिडिल स्कूल में 11:30 बजे कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग शिरकत करेंगे। इस दौरान किसानों को 200 रुपए प्रति क्विंटल के मान से किसानों को 80.50 करोड़ रुपए खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
इनमें 19 किसान धान के भी शामिल हैं। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के शाजापुर में होने वाले समारोह का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। उपसंचालक कृषि एमपीएस चंद्रावत ने बताया पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान बेचने वाले किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने किसानों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।