रोशनी के लिए चौक- चौराहों पर लगाए हाई मास्ट लैंप
शहर में चौक- चौराहों पर पर्याप्त रोशनी के लिए नगर पालिका द्वारा हाई मास्ट लैंप लगाए जा रहे हैं। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया रोशनी के लिए खेड़ीपुरा में मस्जिद के पास दो, गुप्तेश्वर मंदिर क्षेत्र में एक, आईटीआई के पास एक, नपा के वार्ड 35 में और कालूबाबा मंदिर तथा झंड़ा चौक पर हाई मास्ट लैंप लगाए। जैन ने शुक्रवार शाम को मस्जिद वाली गली में पाइप लाइन के कार्य का निरीक्षण किया।