मान्यता नवीनीकरण की आखिरी तारीख 16 अप्रैल
हरदा| शिक्षा का अधिकार कानून के तहत प्रदेश में संचालित प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल तक बढ़ाई है। पूर्व में यह तिथि 15 फरवरी थी। प्राइवेट स्कूल इस संबंध में अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का आग्रह कर रहे थे।
वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी, 15 को होगी पीपीटी
हरदा| प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में संचालित डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल को पीपीटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आवेदक बोर्ड के पोर्टल से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
जॉब के लिए मूल प्रमाण-पत्र देना जरूरी नहीं
हरदा| केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उनकी इंटर की मार्कशीट व प्रमाण-पत्र अब डिजिटल फाॅर्म में जारी की जाएगी। ऐसा होने से छात्र को एडमिशन या जॉब के लिए मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।