आज मनेगी आंबेडकर जयंती, कार्यक्रम होंंगे
हरदा| डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर अजाक्स कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अजाक्स के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश मर्सकोले ने बताया सुबह 11 बजे सभी लोग एकत्र होंगे। इस दौरान सभी लोग सामूहिक रूप से एकत्र होकर आंबेडकर चौक पहुंचेेंगे। जहां माल्यार्पण किया जाएगा।