30 हजार 50 किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे प्रोत्साहन
30 हजार 50 किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे प्रोत्साहन राशि के 80.50 करोड़ रुपए
भास्कर संवाददाता| हरदा
जिले में पिछले साल गेहूं बेचने वाले 30 हजार 50 किसानों को सीएम कृषक समृद्धि योजना के तहत 200 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए सोमवार को मिडिल स्कूल में 11:30 बजे कार्यक्रम होगा। इस दौरान 200 रुपए प्रति क्विंटल के मान से किसानों को 80.50 करोड़ रुपए खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इनमें 19 किसान धान के भी शामिल हैं। इस मौके पर सीएम शिवराजसिंह चौहान के शाजापुर में होने वाले समारोह का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। उपसंचालक कृषि एमपीएस चंद्रावत ने बताया पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान बेचने वाले किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने किसानों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।