पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम कन्यादान योजना के लिए नपा में बैठक आज

सीएम कन्यादान योजना के लिए नपा में बैठक आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| आगामी 29 अप्रैल को नेहरू स्टेडियम खेल मैदान में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। अभी तक सम्मेलन के लिए नपा में 52 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। नपा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति बनाई है। समिति सचिव सचिन सिंघई ने बताया तैयारियाें की समीक्षा करने के लिए नपा के सभागार में सोमवार सुबह 11 बजे से बैठक रखी है। इसमें सभी समाज के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, मीडियाकर्मियों व जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सुझाव लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...