पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों से 526 क्विंटल चना, 500 ग्राम चांदी, 50 ग्राम सोना लेकर व्यापारी फरार

किसानों से 526 क्विंटल चना, 500 ग्राम चांदी, 50 ग्राम सोना लेकर व्यापारी फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुद पड़ताल में जुटे किसान

ठगी व धोखाधड़ी का शिकार हुए किसान खुद व्यापारी को तलाश रहे हैं। कुछ किसानों ने होशंगाबाद के शिवपुर थाना क्षेत्र के नाहरकोला में ओमप्रकाश सोनी के जीजा से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कई दिनों से बातचीत नहीं होने की बात कही। गोपाल किरार से 9 और 10 तारीख में बात हुई तो उसने यह पूछा आपने 90 हजार का भुगतान के लिए चेक तो नहीं लगाया, अभी मत लगाना। इसके बाद से फोन लगातार बंद आ रहा है। बातचीत के दौरान उसकी लोकेशन इटारसी रेलवे स्टेशन बता रही थी। किसानों की मानें तो सोनी ने बैतूल, होशंगाबाद व रायसेन में किसानों के गहने व अनाज खरीदी के नाम पर इस तरह धोखाधड़ी की थी। वे अपने स्तर पर भी उसे खोज रहे हैं।

ऐसे हुआ खुलासा

किसानों ने बताया शादी ब्याह के चलते उन्हें भुगतान की जरूरत थी। सोनी ने कुछ किसानों को आधा-अधूरा भुगतान चेक के जरिए कर दिया था। इससे उस पर विश्वास कर लिया। शेष भुगतान के लिए किसानों ने जब गुरुवार को उसे फोन लगाया तो बंद मिला। किसानों ने आपस में बात की तो पता चला उसके दोनों नंबर बंद हैं। वह जहां रह रहा था, वहां भी किसी को उसकी कोई जानकारी नहीं है। किसानों ने उसे मुसीबत में मानते हुए शुक्रवार व शनिवार दोपहर तक इंतजार किया। फिर भी माेबाइल चालू नहीं हुए। सिवनी में भी उसकी कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। तब शनिवार को पुलिस को लिखित शिकायत की।

खबरें और भी हैं...