पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करंट लगने से बंदर की माैत के बाद दो घंटे बंद रही आधे शहर की बिजली

करंट लगने से बंदर की माैत के बाद दो घंटे बंद रही आधे शहर की बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती सताने लगी है। रविवार सुबह सिविल लाइन से निकलने वाली 11 केवी लाइन की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। इसके बाद बंदरों के दल ने उत्पात मचा दिया। एक घंटे तक बंदर बिजली लाइन पर डटे रहे। फॉरेस्ट विभाग को भी सूचना दी। एक घंटे बाद बंदरों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद बिजली कंपनी ने फॉल्ट दुरुस्त किया। इसके कारण दो घंटे तक शहर के आधे से अधिक हिस्से की बिजली गुल रही। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे सिविल लाइन के पास 11 केवी लाइन की चपेट में अाकर एक बंदर की मौत हो गई। इसके बाद बंदरों का दल उत्पात मचाने लगा। लोग डर के मारे घरों में कैद हो गए। लाइन सुधारने के लिए बिजली कंपनी के कर्मचारी भी पहुंचे, लेकिन वे भी हिम्मत नहीं जुटा पाए। करीब एक घंटे तक बंदरों का हंगामा जारी रहा। फिर मृत बंदर के शव को छोड़कर बंदरों का झुंड आगे रवाना हो गया। इसके बाद बिजली लाइन दुरुस्त की जा सकी। इसके कारण मानपुरा, खेड़ीपुरा, बाजार क्षेत्र बायपास, प्रताप कॉलोनी, इंदौर रोड, सिविल लाइन सहित शहर के पश्चिमी हिस्से की बिजली दो घंटे तक गुल रही।

खंभे में करंट, रातभर रही स्ट्रीट लाइन बंद: चंदर सराफ की बाड़ी के एक विद्युत पोल में शनिवार रात करंट उतर आया। इसकी शिकायत मिलने के बाद बिजली कंपनी ने स्ट्रीट लाइन की सप्लाई बंद कर दी। रातभर पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट बंद रही। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा।

बंदर को करंट लगने से दो घंटे सुबह बिजली सप्लाई बंद रही। बीती रात काली मंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर जल गया। इसे सुधारने में समय लगा। इससे बिजली बंद रही। शैलेष जराठे, एई शहर

काली मंदिर के पास ट्रांसफार्मर बर्स्ट, दो घंटे 2300 घरों की बिजली रही बंद

शनिवार-रविवार रात काली मंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर ओवर लोड होने से बर्स्ट हो गया। इसके कारण बायपास चौराहा, एलआईजी, सिंधी कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर, नेहरू स्टेडियम, बायपास चौराहा सहित अन्य क्षेत्र के 2300 घरों की बिजली रात 10 से 12 बजे तक बंद रही।

खबरें और भी हैं...