पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाह समिति को मिले 1.82 लाख, बचे 72 हजार मंदिर की बाउंड्रीवाॅल में होंगे खर्च

विवाह समिति को मिले 1.82 लाख, बचे 72 हजार मंदिर की बाउंड्रीवाॅल में होंगे खर्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कतिया समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक रविवार को जलोदा के श्रीरामजानकी मंदिर में हुई। अध्यक्षता आरएल बडनेरे ने की। विवाह समिति अध्यक्ष हुकुम बिल्लोरे, मंदिर समिति अध्यक्ष भारतसिंह सेजकर आदि मौजूद रहे। इसमें विवाह आयोजन के लिए समाज से मिली सहयोग राशि व खर्च का ब्यौरा दिया। विवाह समिति अध्यक्ष बिल्लोरे ने बताया सम्मेलन के लिए 1.82 लाख रुपए एकत्रित हुए। इसमें से आयोजन पर 1.10 लाख रुपए खर्च हुए। उन्होंने बताया बाकी 72 हजारा रुपए मंदिर की बाउंड्रीवाॅल और धर्मशाला के निर्माण में खर्च किए जाएंगे। बैठक में सामाजिक विकास को लेकर भी चर्चा हुई। जनभागीदारी समिति का भी गठन किया। इसमें पदाधिकारी बनाए। बैठक में रामोतार काजवे, नर्मदाप्रसाद गुर्जरभोज, तिलकराम ढोके, श्यामलाल चावड़ा, लक्ष्मीनारायण ओनकर, ठाकुरलाल हुरमाले, रामोतार बडनेरे, गोकुल काजवे आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...