चाइल्ड लाइन की टीम ने पक्षियों के लिए 15 पेड़ों पर बांधे सकोरेे
हरदा| गर्मी तेज होते ही मूक पक्षी पानी के लिए इधर उधर भटकने लगे हैं। इसके लिए पशु, पक्षी प्रेमियों ने अपने-अपने घरों व दुकानों तथा सामने स्थित पेड पर सकाेरे बांधकर पानी भरना शुरू कर दिया। चाइल्ड लाइन की टीम ने भी रविवार को थाना परिसर, महिला सशक्तिकरण, कलेक्टोरेट, पंच पिपलेश्वर मंदिर, जिला पंचायत, मंडी परिसर, रेलवे स्टेशन, अस्पताल परिसर, न्यायालय परिसर, परिवार परामर्श केंद्र जिला सहकारी बैंक और शहर में करीब 15 जगहों पर पेड पर मिट्टी के सकोरे बांधे। टीम ने आसपास के लोगों से इस बात का आग्रह किया वे सकोरे में पक्षियों के लिए रोज समय पर ठंडा पानी भर दें, जिससे वे पानी के अभाव में दम न तोड़ें। टीम में राकेश यादव, शुभम सांगुले, मानस सोनी, योगेश यादव, ललित मालवीय आदि शामिल थे।