पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरदा के बादशाह और तूफान ने 5.74 सेकंड में 250 फीट की दूरी तय कर जीती बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता

हरदा के बादशाह और तूफान ने 5.74 सेकंड में 250 फीट की दूरी तय कर जीती बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल। प्रतियोगिता में दौड़ती हुई बैलगाड़ी।

आयोजन

तीन दिवसीय जय बजरंग बैलजोड़ी दौड़ स्पर्धा का समापन, 11 मिला हजार का इनाम

भास्कर संवाददाता| बैतूल

बैतूल बाजार में आयोजित तीन दिवसीय जय बजरंग बैलजोड़ी दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरदा जिले के बादशाह और तूफान ने अपना दमखम दिखाते हुए मात्र 5.74 सेकंड में 250 फीट की दूरी तय कर खिताब पर किया कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष और पूर्व विधायक विनोद डागा और नगर परिषद उपाध्यक्ष सुधाकर पवार ने गया। प्रेमशंकर मालवीय, नरेंद्र शुक्ला, अशोक वर्मा, गजानंद वर्मा, राजकुमार वर्मा मौजूद थे। आयोजन समिति के प्रमुख अर्जुन वर्मा और गोलू पहलवान ने बताया स्पर्धा में प्रथम स्थान पर हरदा जिले के भुवनखेड़ी के किसान युवराज सिंह की बैलजोड़ी रही। जिसे 11 हजार रुपए नकद और शील्ड प्रदान की। दूसरे स्थान पर 5.76 सेकंड के साथ घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के चिखली निवासी अखिलेश यादव की बैलजोड़ी रही। तीसरे स्थान पर बडोरा निवासी आलोक भारती की बैलजोड़ी और चौथे स्थान पर शाहपुर के बब्बा चौधरी की जोड़ी रही।

खबरें और भी हैं...