समाज... राजेंद्र पस्टारिया बने सर्व ब्राह्मण समाज सिराली अध्यक्ष
सिराली| सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को हुई। इसमें सिराली कार्यकारिणी का गठन किया गया। हरदा अध्यक्ष चंद्रकांत शुक्ला ने बताया सिराली अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पस्टारिया, उपाध्यक्ष चिंतामण बिल्लौरे, सचिव नरेंद्र शुक्ला, युवा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी राहुल उपाध्याय को सर्वसम्मति से चुना गया। परशुराम सेना का जिला उपाध्यक्ष शुभम दुबे, तहसील अध्यक्ष विशाल व्यास के नाम का अनुमोदन किया गया। संरक्षक राधेश्याम उपाध्याय व रामदयाल शर्मा को नियुक्त किया गया। इस दौरान महामंत्री सुनील तिवारी, लोकेश गालव, नवनीत पाराशर, राजेश राजवैद्य, नागेश उपाध्याय, हरगोविंद दुबे, कैलाश बिल्लौरे, मुकेश शर्मा, अखिलेश, संजय दुबे, सोनू उपाध्याय, छोटू दुबे, अशोक शुक्ला, योगेश बिल्लौरे, प्रदीप पाराशर, करुणाशंकर शुक्ला, राहुल शुक्ला, दीपक शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।