हरदा| कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नतीजों के बाद त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में कांग्रेस व जेडीएस के संयुक्त संख्या बल के दावे को दरकिनार कर राज्यपाल द्वारा केंद्र सरकार के दबाव में सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित करने के विरोध में कांग्रेस शुक्रवार दोपहर एक बजे से नारायण टॉकीज चौक पर देगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार ने बताया राज्यपाल ने केंद्र की मोदी सरकार के दबाव में भाजपा को सरकार बनाने के लिए पहले आमंत्रित कर स्वस्थ लोकतंत्र की हत्या की है।