हरदा| कलेक्टर अनय द्विवेदी ने गुरुवार को दसवीं-बारहवीं के मेरिट होल्डर्स को सम्मानित किया। कलेक्टोरेट में हुए एक सादे समारोह में बारहवीं की प्रदेश स्तरीय सूची में शामिल छात्रा कीर्ति, दसवीं के टॉपर गोविंद, मेहर, मुदित से कलेक्टर ने चर्चा की। उन्होंने छात्रों को सफलता के टिप्स भी दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ केडी त्रिपाठी मौजूद थे।