बानापुरा मंडी अध्यक्ष रामेश्वर पटेल ने गुरुवार को हरदा कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कलेक्टर अनय द्विवेदी से मुलाकात कर मंडी में प्लेट कांटे से चना तुलाई को लेकर चर्चा की। जानकारी के मुताबिक मंडी बोर्ड के सदस्य व बानापुरा मंडी अध्यक्ष पटेल ने हरदा कृषि मंडी में शेड, तुलाई, कृषक विश्राम गृह सहित किसानों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान कृषि कर्मचारियों ने संविलियन की मांग उठाई। इस पर पटेल ने उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने बताया मंडियों में लागू मॉडल मंडी एक्ट को स्थगित रखा जाएगा। इस दौरान टिमरनी मंडी अध्यक्ष ब्रजमोहन छापरे व हरदा के पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल सहित अन्य मौजूद थे।