पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामान उधार नहीं देने पर किराना दुकानदार संचालक के पुत्र को मारा चाकू, गंभीर, भोपाल रैफर

सामान उधार नहीं देने पर किराना दुकानदार संचालक के पुत्र को मारा चाकू, गंभीर, भोपाल रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेड़ीपुरा में किराना दुकान से सामान उधार नहीं देने पर झगड़ा हो गया। नाराज ग्राहक ने दुकान संचालक के 17 वर्षीय पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में चाकू लगा है। गंभीर हालत में भोपाल रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया शेख अयान पिता मोहम्मद इशाख किराना दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे मोहल्ले में ही रहने वाला सुधीर चावरे दुकान पर उधार सामान लेने पहुंचा। अयान ने उसे सामान उधार देने से मना कर दिया। इससे झगड़ा हो गया। गुस्साए सुधीर ने अयान के पेट में चाकू मार दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...