इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर गुरुवार दोपहर को तेज रफ्तार कार ने फाइल वार्ड में एक महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार सड़क किनारे खड़ी वैन से टकराते हुए बिजली खंभे से जा भिड़ी। महिला के सिर में चोटें आईं हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बताया रूखसाना (50) पैदल रेलवे नाके की ओर जा रहीं थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 09 सीएक्स 6332 के चालक ने महिला को टक्कर मार दी और अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खड़ी वैन से टकराकर खंभे से टकरा गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन उसे निजी नर्सिंग होम ले गए।
हरदा। टक्कर मारने के बाद बिजली खंभे से टकराकर रुकी कार।
हाईवे पर बाइक फिसलने से तीन लोग घायल
हरदा| इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर गुरुवार देर रात अबगांव मोड पर बाइक फिसल गई। इससे एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। उन्हें बाइक से इलाज के लिए नेमावर अस्पताल पहुंचा। जानकारी के मुताबिक संदलपुर निवासी राजेश कीर, चचेरा भाई मनोज व बहन राखी हरदा से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अबगांव मोड पर रात करीब डेढ़ बजे बाइक फिसलने से तीनों घायल हो गए।