हरदा| मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों में पदस्थ डिप्टी जनरल मैनेजरों के तबादले किए हैं। अभी तक ग्वालियर रीजन के गुना डिविजन के अशोकनगर में ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस का दायित्व संभाल रहे डीजीएम वतन खाड़े हरदा के नए उप महा प्रबंधक होंगे। इससे पहले वे यहां असिस्टेंट इंजीनियर रह चुके हैं। इधर हरदा में उप महा प्रबंधक के पद पर पदस्थ राजीव कुमार बब्बर को नए आदेश में भोपाल रीजन सिटी सर्कल नार्थ डिविजन भोपाल में ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस का नया डिप्टी जनरल मैनेजर बनाया है।