पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे केंद्र की योजना, विधायक का रोल नहीं: मीणा

हाईवे केंद्र की योजना, विधायक का रोल नहीं: मीणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4 साल से यह ढिंढोरा पीट रहे हैं कि उन्होंने राज्य व केंद्र के मंत्रियों को पत्र लिखकर काम कराए

भास्कर संवाददाता | हरदा

कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने द्वारा पूर्व मंत्री कमल पटेल पर हरदा बैतूल फोरलेन निर्माण का झूठा श्रेय लेने के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंग मीणा ने कहा 18 साल पहले तत्कालीन सांसद विजय खंडेलवाल व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के प्रयासों से इस मार्ग को पहले राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माला परियोजना के तहत उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने के उद्देश्य से इसमें शामिल किया। श्री मीणा ने कहा जिले की सीमा में 500 करोड़ की लागत से 33 किमी की सड़क का सर्वे हो चुका।

श्री मीणा ने कहा यह योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित है, इसमें विधायक का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया डॉ. दोगने साढ़े 4 साल से यह ढिंढोरा पीट रहे हैं कि उन्होंने राज्य व केंद्र के मंत्रियों को पत्र लिखकर काम कराए।

उन्होंने कहा केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है, जो सिर्फ विकास के लिए काम कर रही है। यह विकास भाजपा सरकारों की देन है उनके लिखे पत्रों से कुछ नहीं हुआ। यदि उनके पत्रों में जादू है तो वे साबित करके बताएं। श्री मीणा ने आरोप लगाया कि वे भी पिछला चुनाव जनता से झूठ बोलकर जीते। 10 हजार लोगों से पीएम आवास के फार्म भराए। मकान किसी एक को नहीं मिला। यह अब भाजपा के शासन मे संभव हा़े रहा है। उन्होंने कहा कमल पटेल सांसद प्रतिनिधि हैं, इस कारण एनएचएआई के अधिकारियों ने उनसे संपर्क कर योजना की जानकारी दी। श्री पटेल ने जनता को योजना की जानकारी देने व वरिष्ठजनों के प्रति कृतज्ञता जताने मीडिया को बुलाया था। इसमें श्रेय लेने की कोई बात नहीं है।

खबरें और भी हैं...