हरदा| नर्सिंग उम्मीदवारों के ऑनलाइन भरे गए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फाॅर्म कॉलेज प्राचार्य सत्यापित करेंगे। सबमिट किए दस्तावेजों में गड़बड़ी होने पर प्राचार्य के खिलाफ मप्र लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। अफसरों ने बताया नर्सिंग की डिग्री लेने के बाद स्टूडेंट्स अधूरे आवेदन ऑनलाइन सबमिट करते हैं। इस कारण रजिस्ट्रेशन अटके रहते हैं। स्टूडेंट्स की इस समस्या का निराकरण करने सभी नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्यों को रजिस्ट्रेशन फाॅर्म की जांच और फारवर्डिंग करने की जिम्मेदारी दी है।