पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर कल

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक के स्थापना दिवस पर सोमवार को अस्पताल परिसर में जन कल्याण सेवा सेन समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगेगा। समिति के लालू श्रीवास और मुकेश निकुम ने बताया गर्मी में खून की कमी होती है, इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को खून उपलब्ध कराने में ब्लड बैंक प्रबंधन को भी परेशानी होती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अस्पताल में रक्तदान करना चाहिए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कई लोगों को यह भी भ्रांति है कि खून देने से इंसान का शरीर कमजोर हो जाता है, जबकि सच्चाई यह है कि खून देने से शरीर में नया खून बन जाता है। वहीं इससे किसी दूसरे जरूरतमंद का भी जीवन सुरक्षित बच जाता है।

खबरें और भी हैं...