हरदा| सर्वब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज धर्मशाला में शाम 5 बजे से होगी। समाज के अध्यक्ष चंद्रकांत शुक्ला ने बताया बैठक में परशुराम जयंती उत्सव समीक्षा, आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया जाएगा। आने वाले दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक आयोजनों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने समाज के सभी नागरिकों से इस बैठक में शामिल होने का आग्रह किया।